प्रेस की मशीनों से अखबार के पन्नों तक, आरएसवी विद्यार्थियों ने जाना समाचार प्रकाशन का सफर

 

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के कला एवं वाणिज्य वर्ग के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के प्रशासन कार्यालय एवं प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण कर पत्रकारिता और समाचार पत्र प्रकाशन की कार्यप्रणाली को करीब से जाना।

 

प्रभारी आयुष खत्री, रितु शर्मा एवं कंचन व्यास के दिशा-निर्देशन में पहुंचे विद्यार्थियों ने समाचार पत्र छपाई की आधुनिक मशीनों, प्रिंटिंग प्रक्रिया तथा समाचार पत्र के विभिन्न चरणों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने समाचारों के संकलन से लेकर उनके संपादन, पृष्ठों पर स्थान निर्धारण, मास्टर प्रिंट तैयार करने, छपाई और पेपर फोल्डिंग की प्रक्रिया को उत्सुकता के साथ समझा।

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रोडक्शन प्रभारी से समाचार पत्र छपने में लगने वाले समय, मशीनों की कार्यक्षमता, विभिन्न समाचारों को पृष्ठों पर प्राथमिकता के आधार पर स्थान देने तथा प्रतिदिन अखबार तैयार होने की प्रक्रिया से जुड़े अनेक सवाल पूछे। प्रोडक्शन हेड ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सहज एवं सरल भाषा में समाधान करते हुए पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।

 

समाचार पत्र प्रकाशन की तकनीकी एवं रचनात्मक प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखकर विद्यार्थी खासे उत्साहित और रोमांचित नजर आए। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए कक्षा में अर्जित ज्ञान को वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़ने तथा मीडिया एवं पत्रकारिता की दुनिया को समझने का एक उपयोगी अनुभव साबित हुआ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

29 नवंबर को बारहगुवाड़ में सजेगी काव्य चौपाल, शिवराज छंगाणी की साहित्यिक विरासत को समर्पित होगी जन-मन यात्रा

  बीकानेर, 21 नवम्बर। जन मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 नवम्बर को बारह गुवाड़ में …