एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बढ़ा रहा रोगाणुओं का खतरा, वेटरनरी विश्वविद्यालय ने चलाया जागरूकता अभियान

 

बीकानेर, 21 नवंबर। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक एवं अनुचित उपयोग रोगाणुओं को दवाओं के प्रति प्रतिरोधी बना रहा है, जो मानव और पशु स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसी खतरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध सप्ताह के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

विश्वविद्यालय के आईसीएआर इंफार परियोजना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, पशुपालकों एवं आमजन को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के कारणों, दवाओं के सही उपयोग और इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

 

परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. राजेश सिंगाठिया ने बताया कि शुक्रवार को पशु चिकित्सा सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. दिवाकर ने पशु विज्ञान केंद्र, लूणकरणसर में पशुपालकों को एंटीबायोटिक एवं एंटीमाइक्रोबियल प्रक्रिया, एएमआर के विकसित होने और दवाओं के अनुचित उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने एंटीबायोटिक अवशेष तथा पशुओं के उपचार के बाद निर्धारित विड्रॉल पीरियड का पालन करने की महत्ता बताई।

 

कार्यक्रम में पशु विज्ञान केंद्र की प्रयोगशाला में रक्त, दूध, मल एवं मूत्र की निशुल्क जांच सुविधाओं की जानकारी देने के साथ वैज्ञानिक पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। पशुपालकों को विश्वविद्यालय की मासिक पत्रिका ‘पशुपालन नए आयाम’ भी वितरित की गई।

 

इसी क्रम में एमएन कॉलेज, बीकानेर के विद्यार्थियों के लिए यंग प्रोफेशनल डॉ. फेमिना अंजुम ने एएमआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की अवधारणा, इसके विकसित होने के कारण तथा एंटीबायोटिक के अनावश्यक उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए दवाओं का उपयोग चिकित्सकीय सलाह, निर्धारित खुराक एवं अवधि के अनुसार करने की अपील की।

 

शनिवार को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंफार परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. राजेश सिंगाठिया के निर्देशन में सहायक आचार्य डॉ. राम कुमार ने विद्यार्थियों को एएमआर के बढ़ते खतरे एवं एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण और जिम्मेदार उपयोग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

29 नवंबर को बारहगुवाड़ में सजेगी काव्य चौपाल, शिवराज छंगाणी की साहित्यिक विरासत को समर्पित होगी जन-मन यात्रा

  बीकानेर, 21 नवम्बर। जन मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 नवम्बर को बारह गुवाड़ में …