बीकानेर। रांगड़ी चाैक स्थित स्थानीय सुगन जी महाराज के उपासरे में शुक्रवार काे साध्वी मुक्तांजनाश्री जी म.सा. के पावन सानिध्य में ‘कृतज्ञता दिवस’ अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और गुरु वंदना से हुई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी मुक्तांजनाश्रीजी म.सा. ने जीवन में कृतज्ञता (आभार) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता-पिता, गुरुजन, समाज और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना ही सच्ची मानवता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है। जो व्यक्ति दूसरों के उपकारों को याद रखता है, उसका जीवन सदैव शांति और सकारात्मकता से भरा रहता है। उपासरा ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर सिंह खजांची व सहमंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों और श्रावकों ने चातुर्मास/प्रवास के दौरान सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं, तपस्वियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा गीताें की सुंदर प्रस्तुतियां भी दी गईं। अंत में मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री मनीष नाहटा ने किया। ट्रस्ट के काेषाध्यक्ष प्रमाेद कुमार गुलगुलिया व ट्रस्टी संदीप मुसरफ ने बताया कि साध्वी मुक्तांजनाश्रीजी म.सा. के अलावा इस अवसर पर चित्तलेहांजनाश्री जी म.सा., सुरक्षांजनाश्रीजी म.सा., साैम्यांजनाश्रीजी म.सा., चित्तखरांजनाश्रीजी म.सा. भी चातुर्मास पर विराजित रहे। गुलगुलिया ने बताया कि चातुर्मास पश्चात् साध्वीवृंद रविवार काे यहां से विहार करेंगे।
