उद्योग संघ की आर्ट गैलरी में एक छत के नीचे सिमटा पूरा बीकानेर, मिनी पर्यटन केंद्र का स्वरूप : शंभू दयाल मीणा

 

बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से स्थापित आर्ट गैलरी शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और औद्योगिक विरासत को सहेजने का अनूठा प्रयास है। यह गैलरी अब मिनी पर्यटन केंद्र का स्वरूप ले चुकी है। यह बात केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर संभाग के सहायक आयुक्त शंभू दयाल मीणा ने उद्योग संघ की आर्ट गैलरी के अवलोकन के दौरान कही। इस अवसर पर सुप्रिडेंट राजीव चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

 

मीणा ने कहा कि गैलरी में रियासतकालीन बीकानेर से लेकर आधुनिक शहर तक की गौरवशाली यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया है। यहां शहर के ऐतिहासिक स्थल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च, उद्योग-धंधे, कला, साहित्य, तीज-त्योहार और पारंपरिक रम्मतों की झलक एक ही छत के नीचे देखने को मिलती है। संविधान निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलरी भी विशेष आकर्षण है। उन्होंने कहा कि इस गैलरी के दर्शन से ऐसा अनुभव होता है मानो एक ही स्थान पर पूरे बीकानेर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के दर्शन हो गए हों। यह पहल भावी पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि आज बच्चों का ज्ञान मोबाइल की दुनिया तक सीमित होता जा रहा है। ऐसे में आर्ट गैलरी निर्माण का उद्देश्य बच्चों को शहर के इतिहास, परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाना है। यहां पुराने समय के खेलों, रीति-रिवाजों और सामाजिक परंपराओं की जानकारी के साथ बीकानेर के विभिन्न उद्योगों को भी प्रदर्शित किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी स्थानीय औद्योगिक संभावनाओं को समझकर अपने भविष्य की दिशा तय कर सके।

 

उन्होंने कहा कि यह गैलरी केवल तस्वीरों का संग्रह नहीं, बल्कि बीकानेर की पहचान, परंपरा, संस्कृति और विकास की जीवंत झलक है। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह ज्ञान और प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बजट का शत-प्रतिशत उपयोग करें अधिकारी : हिरेन्द्र शर्मा

  बीकानेर, 27 नवंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) के कृषि …