बीकानेर, 27 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिले की 15 पंचायत समितियों में उप प्रधान पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया 28 नवंबर (शनिवार) को संबंधित पंचायत समितियों में संपन्न होगी।
उप प्रधान के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे बैठकें प्रारंभ होंगी । सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
आवश्यकता होने पर दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
