खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत ने प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का किया सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 

बीकानेर। खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत की ओर से रविवार, 29 नवंबर 2026 को कमला कॉलोनी स्थित गीता मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और योगदान को सम्मान देते हुए सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कॉलेज स्तर तक इस वर्ष प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं समाज के वरिष्ठ नागरिकों का माला एवं शॉल पहनाकर, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि दाता श्री रामेश्वरानंद जी महाराज एवं मुकुल झाम्ब ने समाज के प्रतिष्ठित जनों और प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना ‘हे शारदे मां’ की मधुर प्रस्तुति के माध्यम से मां सरस्वती का स्मरण किया गया।

 

समारोह में बच्चों ने गीत, भजन, चुटकुले और कविताओं सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्याम अनेजा, नारायण दास अनेजा, अनिल पाहुजा, नवीन वाधवा, अशोक अनेजा, शेखर इछपुल्याणी, पवन गांधी, जितेंद्र, किशन अनेजा, मुकेश एवं चंद्र प्रकाश सहित समाज के अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

मंच संचालन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन ज्योति वाधवा और जवाहर जोशी ने किया।

 

समारोह ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, नई पीढ़ी को प्रोत्साहन तथा वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और संस्कारों को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

महिला नेतृत्व को मिलेगा नया मुकाम, लोकतंत्र में बढ़ेगी आधी आबादी की भागीदारी : सिद्धि कुमारी

  बीकानेर। महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में …