बीकानेर में सन्डे ऑन साइक्लिंग के 100वें संस्करण का आयोजन

 

बीकानेर, 29 नवंबर। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत बीकानेर में आयोजित होने वाले ‘सन्डे ऑन साइक्लिंग’ कार्यक्रम का 100वां संस्करण रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय से आयोजित किया गया। इस अवसर पर 400 से अधिक साइकिल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान राज्य साइक्लिंग लीडर सुरेंद्र कूकणा, बीकानेर खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयाराम सारण एवं साइक्लिंग कोच श्रवण भांभू ने किया। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘भारत ओलंपिक के लिए तैयार’ रही।

 

साइकिलिंग रैली से पूर्व निस्सू लिम्बा द्वारा खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को योग और जुंबा की विशेष गतिविधियां करवाई गईं। इनमें सभी ने भाग लिया। इसके पश्चात साइकिलिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रारंभ होकर अंबेडकर सर्किल, म्यूजियम सर्किल, गंगानगर सर्किल एवं ऐतिहासिक जूनागढ़ होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

 

इस विशेष आयोजन में राष्ट्रीय खिलाड़ियों, अनुभवी साइक्लिस्टों एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया। इनमें पेमाराम जाट, रामप्रसाद लोल, नरेंद्र कस्वां, जेठाराम गाट, राजपाल, मुन्नीराम, लेखराम, राजू खान, राकेश गोदारा, गणेश, कौशल, बस्तीराम एवं लालचंद सहित अनेक अनुभवी खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर राजस्थान राज्य साइक्लिंग लीडर एवं फिट इंडिया लीडर सुरेंद्र कूकणा ने कहा कि बीकानेर में प्रत्येक रविवार को ‘सन्डे ऑन साइक्लिंग’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य फिट इंडिया अभियान के तहत आमजन, युवाओं एवं बच्चों को साइकिलिंग और नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना तथा फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट भारत के निर्माण का एक प्रभावी माध्यम है।

 

कार्यक्रम के 100वें संस्करण में 400 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी ने बीकानेर में खेल एवं फिटनेस के प्रति बढ़ते उत्साह को प्रदर्शित किया।

 

अंत में सुरेंद्र कूकणा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, अनुभवी साइक्लिस्टों, प्रशिक्षकों, साइकिल प्रेमियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राव जैतसी की वीरगाथा को शब्दों में ढालने वाले जानकी नारायण श्रीमाली, राती घाटी के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

  बीकानेर, 29 नवंबर। बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहर, शौर्य और गौरवशाली अतीत को नई पीढ़ी तक…