चार माह की फरारी खत्म! 5 हजार का इनामी मुख्य ड्रग सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ा

 

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत रणजीतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले करीब चार माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवकिशन उर्फ देवाराम खिलेरी पुत्र करणाराम, उम्र 33 वर्ष, निवासी बज्जू खालसा, थाना बज्जू, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।

 

पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा फरार आरोपियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह जैतावत के निर्देशन में रणजीतपुरा थानाधिकारी जगदीश सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

 

पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 137/2026, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में आरोपी मोहनराम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका था। इस मामले में मुख्य सप्लायर देवकिशन उर्फ देवाराम खिलेरी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था।

 

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया। इसके बाद थानाधिकारी जगदीश सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

 

इनकी रही अहम भूमिका

 

कार्रवाई में रणजीतपुरा थानाधिकारी जगदीश सिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल राजू चौधरी (नंबर 1201) एवं कांस्टेबल जगदीश (नंबर 609) शामिल रहे। कार्रवाई में कांस्टेबल राजू चौधरी की विशेष भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राव जैतसी की वीरगाथा को शब्दों में ढालने वाले जानकी नारायण श्रीमाली, राती घाटी के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

  बीकानेर, 29 नवंबर। बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहर, शौर्य और गौरवशाली अतीत को नई पीढ़ी तक…