विशेष अभियान के तहत पेयजल के लिए 15 नमूने

Description of image

 

बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार नगर निगम और जलदाय विभाग का पेयजल नमूने लेने का अभियान रविवार को भी जारी रहा।

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि रविवार को निगम और जलदाय विभाग की संयुक्त टीम ने जय नारायण व्यास कॉलोनी और शिवबाड़ी क्षेत्र में विभिन्न घरों से पेयजल के 15 नमूना लिए। इस दौरान आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया वहीं पेयजल गुणवत्ता की जानकारी ली गई। उल्लखेनीय है कि सात दिवसीय अभियान शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। इस दौरान प्रतिदिन औसत 15 नमूने लिए जा रहे हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

एसजेपीएस : आपका श्रेष्ठ प्रदर्शन ही आपकी वास्तविक पहचान – डॉ गौरव बिस्सा 

दिनांक : सोमवार, 30 जून, 2025 व्यक्तिगत एवं संगठन की सफलता के लिए उससे जुड़ी टीम का आपसी दृ…