नीट-यूजी परीक्षा 2025 रविवार को, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा

Description of image

बीकानेर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार को दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक जिला मुख्यालय के 19 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने शनिवार को राजकीय डूंगर कॉलेज और राजकीय शहीद मेजर जेम्स थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने कहा कि नीट की परीक्षा पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से करवाई जाए। इसमें नियुक्त कार्मिक इस प्रति पूर्ण गंभीरता रखें। जिला कलेक्टर ने बताया कि शहर के 19 केन्द्रों पर 6 हजार 379 छात्र/छात्राएं परीक्षा में भागीदारी निभाएंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक केंद्र स्तर पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक, वीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। एनटीए द्वारा सभी केन्द्रों पर जेमर तथा परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा कक्ष की पूर्ण रूप से वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर रमेश देव, राजकीय डूंगर कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह साथ रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…