बीकानेर रेल मंडल की खिलाड़ी कुमारी नूपुर ने वर्ल्ड रैंकिंग बॉक्सिंग चैंपियनशिप, लिवरपूल (इंग्लैंड) में जीता: रजत

Description of image

उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर मंडल की खिलाड़ी कुमारी नूपुर (टीटीई/भिवानी) ने इंग्लैंड के लिवरपूल एरिना में 4 से 14 सितम्बर 2025 तक आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 80 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त कर भारतीय रेलवे और पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है।

कुमारी नूपुर ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत से पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और देश को गौरव दिलाया।

यह उल्लेखनीय है कि जुलाई 2025 में उन्होंने के अस्थाना में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय रेलवे और राष्ट्र का नाम रोशन किया था। लगातार दो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने खेल जगत में अपनी पहचान स्थापित की है।

मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने कुमारी नूपुर को रजत पदक प्राप्त करने पर बधाई दी है एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …