उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ ने किया गेट मीटिंग

Description of image

उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी का नियम विरुद्ध स्थानान्तरण अंततः रेल प्रशासन द्वारा वापस लेने के साथ ही कर्मचारी संघ द्वारा उठाए गए विंदुओं पर रेल प्रशासन ने सकारात्मक कार्यवाही शुरु कर दिया है. इस विषय को लेकर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रवेश द्वार पर एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया. कर्मचारी संघ के महामंत्री मुकेश कुमार शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक का आभार व्यक्त करते हुए तथा कर्मचारी संघ से दुर्भावना रखने वाले अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि देर से ही सही लेकिन रेल प्रशासन ने हमारी भावनाओं का सम्मान किया, इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने बताया कि कर्मचारी संघ द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक सोच के साथ कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि यह आपलोगों की एकता और संघर्ष क्षमता का ही परिणाम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि भारतीय मजदूर संघ और भारतीय रेलवे मजदूर संघ के कुशल निर्देशन में कर्मचारी संघ अपने एक – एक कार्यकर्ताओं के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही हम मान्यता प्राप्त यूनियन नहीं हैं लेकिन कर्मचारियों के समग्र कल्याण और बेहतरी के लिए मान्यताप्राप्त यूनियन से हमेशा दो कदम आगे रहकर कार्य करते रहेंगे. हमारे लिए राष्ट्रहित, रेल हित के साथ साथ कर्मचारी हित भी उतना ही महत्वपूर्ण है. ज्ञातव्य हो कि अपने पदाधिकारियों के स्थानांतरण एवं अन्य कर्मचारी हितों से संबंधित समस्याओं को लेकर कर्मचारी संघ द्वारा एक महीने पूर्व लगातार कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया गया था.

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन

बीकानेर, 24 जून। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एव…