
बीकानेर, 29 जुलाई। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि) पर हथियारों के साथ फोटो एवं आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी नोखा श्री जयनारायण सिंह के सुपरविजन में पांचू थाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में पांचू थाना पुलिस को सूचना मिली कि रौनक बिश्नोई पुत्र कैलाश बिश्नोई, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुदसू हाल हियादेसर, थाना नोखा, जिला बीकानेर द्वारा इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड की गई है।
सूचना पर पुलिस टीम ने युवक को दस्तयाब कर पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने रौनक बिश्नोई को धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। साथ ही उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से हथियार संबंधी फोटो डिलीट करवाए गए।
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने, अपराध को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर आगे भी लगातार निगरानी रखकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम:
थानाधिकारी श्री ईश्वर प्रसाद, हेड कांस्टेबल श्री दलीप सिंह (एचसी 90), कांस्टेबल श्री लीलाराम (कानि 1341)।
विशेष भूमिका: सूचना अधिकारी कांस्टेबल श्री लीलाराम (कानि 1341)।