लघु उद्योग भारती का हरित संकल्प: विद्यार्थियों संग लगाए 100 पौधे

Description of image

बीकानेर, 30 जुलाई। लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा संचालित “लक्ष्य सघन वन–1000 पौधे” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को लघु उद्योग भारती वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में आईजीएनपी राजकीय विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री गणेश अग्रवाल एवं अध्यापक श्री मोहित मीणा अपने विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष श्री बालकृष्ण परिहार, श्री मनोज तलवाड़िया, श्री विनोद धानुका, महिला आईटीआई से श्री आकाश राजवंशी, श्री राकेश शर्मा तथा बीकाणा आईटीआई से श्री आमिर हुसैन उस्ता सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि “लक्ष्य सघन वन–1000 पौधे” अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाना है। अभियान के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पीएम फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

बीकानेर, 30 जुलाई। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाले फसल नुकसान स…