ब्रिजेश कुमार वैष्णव को मिली पीएचडी उपाधि

Description of image

 

बीकानेर, 29 जुलाई। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शोधार्थी ब्रिजेश कुमार वैष्णव को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उनका शोध प्रबंध ‘ग्रीन सिंथेसिस, कैरेक्टराइजेशन एंड एंटीमाइक्रोबियल इन्वेस्टिगेशन्स ऑन अ फ्यू कॉम्प्लेक्सेस ऑफ 3डी-सीरीज मेटल्स कंटेनिंग थायोसेमीकार्बाजोन डेरिवेटिव्स’ विषय पर आधारित है।

 

डॉ. एस. के. वर्मा के मार्गदर्शन में पूर्ण हुए इस शोध कार्य का प्रस्तुतीकरण 24 जुलाई 2026 को किया गया था। इसके पश्चात विश्वविद्यालय स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए कुलपति द्वारा 28 जुलाई 2026 को शोध प्रबंध को स्वीकृति प्रदान की गई।

शोध में हरित रसायन विज्ञान के सिद्धांतों के आधार पर विभिन्न धातु यौगिकों का निर्माण एवं उनके रोगाणुरोधी गुणों का विश्लेषण किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह शोध भविष्य में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं औषधीय अध्ययन के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कोलायत थाना परिसर में सीएलजी, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित

  बीकानेर, 31 जुलाई। पुलिस थाना कोलायत में 30 जुलाई 2026 को बीकानेर रेंज के महानिरीक्…