
बीकानेर, 31 जुलाई। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक डेयरी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता का प्रभार डॉ. पंकज कुमार थानवी को सौंपा गया है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा द्वारा को जारी आदेश के अनुसार यह प्रभार सौंपा गया है। डॉ. पंकज कुमार थानवी विभागाध्यक्ष पशु शरीर रचना विभाग, वेटरनरी महाविद्यालय तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, राजुवास का अतिरिक्त कार्य भी देख रहे हैं। यह कार्यभार निर्वतमान प्रो. राहुल सिंह पाल के सेवानिवृत्त होने के उपरान्त दिया गया है।