
बीकानेर, 31 जुलाई। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शेरूणा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ श्री निकेत कुमार पारीक के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री इमीचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 जुलाई 2026 को सड़क आम पुलिस चौकी के पास, सूडसर क्षेत्र में कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विजयपाल पुत्र गिरधारीलाल जाट (33), निवासी सूडसर, थाना शेरूणा, जिला बीकानेर के कब्जे से 3.93 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी इमीचंद, कांस्टेबल सेवानंद, प्रेमलाल, सुभाष चंद, राजवीर तथा कांस्टेबल मुकेश की विशेष भूमिका रही।