छह साल पुराने चोरी के मामले में चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 31 जुलाई। नोखा थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के एक चोरी के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2020 को परिवादी ताराचंद नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी को ड्यूटी पर छोड़ने के बाद घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर अलमारी और संदूक का सामान बिखरा पड़ा था तथा नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। इस संबंध में नोखा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

 

पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं वृत्ताधिकारी नोखा के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की पुनः जांच करते हुए चोरी के सोने-चांदी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी की पहचान की।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हनुमान प्रसाद सोनी पुत्र माणकचंद सोनी, निवासी खस्ससुर गेट के पास, नयाशहर, बीकानेर (वर्तमान में प्रो. जय नारायण व्यास कॉलोनी, बीकानेर) को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस आरोपी से चोरी के माल की खरीद-फरोख्त तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कोलायत थाना परिसर में सीएलजी, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित

  बीकानेर, 31 जुलाई। पुलिस थाना कोलायत में 30 जुलाई 2026 को बीकानेर रेंज के महानिरीक्…