जेएनवीसी पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 1 अगस्त। पुलिस थाना जेएनवीसी एवं डीएसटी की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस तथा एक थार गाड़ी जब्त की है।

पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृत्ताधिकारी सदर श्रीमती शालिनी बजाज के सुपरविजन में थाना प्रभारी जेएनवीसी निरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने 31 जुलाई को अशोक नगर से रिड़मलसर रोड पर संदिग्ध सफेद थार वाहन को रुकवाकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन चालक शिवपाल सिंह भाटी (22) पुत्र विजय सिंह, निवासी रायसर, थाना नापासर, जिला बीकानेर के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार एवं थार वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट एवं मारपीट के कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले सप्लायर के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध हथियार रखने एवं खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विशेष भूमिका: इस कार्रवाई में डीएसटी के सहायक उपनिरीक्षक श्री दीपक यादव एवं कांस्टेबल श्री हरफूल यादव (1671) की विशेष भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में 20 लाख की ठगी का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश से पति-पत्नी गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में बड़ी क…