शेरूणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 384 पव्वे अवैध देशी शराब व स्कॉर्पियो जब्त

Description of image

 

बीकानेर, 1 अगस्त। शेरूणा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 384 पव्वे अवैध देशी शराब तथा एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

 

पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा तथा पुलिस उपाधीक्षक श्री निकेत कुमार पारीक के सुपरविजन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री इमीचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एनएच-11 स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सर्विस रोड पर कार्रवाई की।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विक्रम सिंह (30) पुत्र महावीर सिंह एवं कुलदीप (25) पुत्र महावीर सिंह, दोनों निवासी झंझेऊ, थाना शेरूणा, जिला बीकानेर, के कब्जे से 384 पव्वे अवैध देशी शराब तथा स्कॉर्पियो वाहन (आरजे 07 यूबी 5101) बरामद कर जब्त किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस आरोपियों से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी के संबंध में पूछताछ कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

पुलिस टीम

 

निरीक्षक इमीचंद, थाना प्रभारी, शेरूणा

 

सहायक उपनिरीक्षक गोकुलचंद

 

कांस्टेबल सेवानंद (1362)

 

कांस्टेबल राजवीर (1417)

 

 

विशेष भूमिका: इस कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश (387) की विशेष भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

20 अगस्त से शुरू होंगी एमजीएसयू की स्नातकोत्तर सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षाएँ

  बीकानेर, 1 अगस्त।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) में जून 2026 सत्र की स्…