पांचू पुलिस की कार्रवाई, धारदार लोहे की तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 1 अगस्त। पांचू थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार लोहे की तलवार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक नोखा श्री जरनैल सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 31 जुलाई को कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीनारायण पुत्र भीखाराम, जाति नाई, उम्र 40 वर्ष, निवासी नाईयों का मोहल्ला, पांचू, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

 

पुलिस टीम

 

निरीक्षक ईश्वर प्रसाद, थाना प्रभारी, पांचू

 

हेड कांस्टेबल राणाराम (227)

 

हेड कांस्टेबल दिलीपदास (90)

 

कांस्टेबल लीलाराम (1341)

 

डीआर कांस्टेबल गणेशाराम (632)

 

 

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

20 अगस्त से शुरू होंगी एमजीएसयू की स्नातकोत्तर सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षाएँ

  बीकानेर, 1 अगस्त।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) में जून 2026 सत्र की स्…