20 अगस्त से शुरू होंगी एमजीएसयू की स्नातकोत्तर सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षाएँ

Description of image

 

बीकानेर, 1 अगस्त।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) में जून 2026 सत्र की स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षाएँ 20 अगस्त 2026 से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएँ निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएँगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा कार्यक्रम का भली-भांति अध्ययन कर समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें तथा प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएँ। उन्होंने कहा कि परीक्षा का संचालन विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से किया जाएगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

बीकानेर , 1 अगस्त।श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगात देते हुए केंद्रीय विध…