
बीकानेर, 5 अगस्त। बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.24 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस के निर्देशन एवं नगर वृत्ताधिकारी अनुज डाल आरपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
4 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी सविता डाल के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साकिर (25 वर्ष) पुत्र जाकिर, जाति छीपा मुस्लिम, निवासी भैरूजी मंदिर के पास, मोदियों का कुआं, चौपड़ा बाड़ी, थाना गंगाशहर, बीकानेर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.24 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच थाना नयाशहर के थाना प्रभारी सुरजीत कुमार कर रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन के सप्लायर एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सविता डाल, सहायक उप निरीक्षक सुखलाल, हेड कांस्टेबल सचित्रवीर तथा कांस्टेबल प्रीतम, शिवराज और विजय शामिल रहे।