डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग, कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

Description of image

डूंगरगढ़। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी एवं कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट रीना को ज्ञापन सौंपकर डूंगरगढ़ में स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि बीकानेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे वर्षों से डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। सलीम भाटी ने बताया कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार के कार्यकाल में ट्रॉमा सेंटर के लिए विवादित भूमि पर दोनों समुदायों की सहमति से समाधान निकाला गया था। इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग ने संबंधित भूमि चिकित्सा विभाग को आवंटित कर उसका पट्टा भी जारी कर दिया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि डूंगरगढ़ के भामाशाह ट्रॉमा सेंटर के निर्माण में सहयोग देने के लिए भी तैयार हैं। उनका आरोप है कि सरकार बदलने के बाद स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया के कारण परियोजना में अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर जैसे जनहित के विषय पर राजनीति नहीं, बल्कि जनकल्याण की भावना से निर्णय लिया जाना चाहिए।

शिष्टमंडल ने ज्ञापन में मांग की कि डूंगरगढ़ की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्व में आवंटित भूमि पर अविलंब ट्रॉमा सेंटर निर्माण का शिलान्यास कर कार्य शुरू किया जाए, ताकि हाईवे दुर्घटनाओं में घायल लोगों एवं क्षेत्रवासियों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इस दौरान शिष्टमंडल में राजेश दाधीच (सेवादल) एवं दलीप सिंह भी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर शहर की आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर मासिक एवं निकाय चुनाव की तैयारी बैठक सम्पन्न”

बीकानेर, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पुरा…