जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने श्री मुरली मनोहर गौशाला का किया निरीक्षण

Description of image

बीकानेर, 7 अगस्त। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने शुक्रवार को भीनासर स्थित श्री मुरली मनोहर गौशाला का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं के स्वास्थ्य, चारा-पानी, चिकित्सा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान गौशाला प्रतिनिधि तथा पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विरमाराम उपस्थित रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर पशुओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण में पशुओं का स्वास्थ्य सामान्य एवं संतोषजनक पाया गया। पशुओं के लिए चारा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी उचित पाई गई।

 

श्रीमती शैलजा पांडे ने गौशाला प्रबंधन से पशुओं को उपलब्ध करवाए जा रहे चारे, पानी तथा चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बीमार एवं कमजोर पशुओं के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में चिकित्सा व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। पशुओं की देखभाल एवं उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई।

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गौशाला से संबंधित विभिन्न अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया। रिकॉर्ड संधारण व्यवस्थित एवं सही पाया गया। उन्होंने गौशाला प्रबंधन को पशुओं की नियमित देखभाल, पर्याप्त चारा-पानी तथा स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पशुधन की बेहतर देखभाल के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान गौशाला प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी साझा की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

भीमसेन राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन

बीकानेर।दिनांक 08.08.2026 को लूणकरणसर के भीमसेन राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI …