भीमसेन राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन

Description of image

बीकानेर।दिनांक 08.08.2026 को लूणकरणसर के भीमसेन राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा गया।

 

इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।

 

इस अवसर पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं का अधिकार है, भीख नहीं। सरकार चुनाव टालकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। हम डरने वाले नहीं हैं। जब तक तारीख नहीं आएगी, NSUI का आंदोलन नहीं रुकेगा। सड़क से सदन तक जवाब मांगेंगे।

 

प्रदर्शन में यूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा, छात्रसंघ अध्यक्ष हंसराज चौधरी, NSUI पूर्व अध्यक्ष विकाश चौधरी,विनोद गोदारा,रामरख मुंड,आरिज खान,अमजद खान,साजिद खान,विकाश सायच, पूनम मूँड़ ,रामजस कसवाँ ,सीताराम जांगू, सोनू जोशी विकाश जांगू,शीशपाल, विष्णु, राजूराम सारण,राजेंद्र थोरी,लालचंद गोदारा, नरसीराम थोरी,पूनमचंद आचार्य,सुनील आचार्य, कमल कसवाँ सहित सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाई

  बीकानेर, 08 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिले में संचालित विद्…