पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर शहर की आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर मासिक एवं निकाय चुनाव की तैयारी बैठक सम्पन्न”

Description of image

बीकानेर, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल की बैठक बीकानेर पश्चिम विधायक जन सुनवाई सेवा केंद्र में आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को साकार करना एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करना तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश यात्रा और तिरंगा यात्रा मंडल स्तर पर करने पर चर्चा हुई ।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रवक्ता एवं मंडल प्रभारी जोगेंद्र जी शर्मा एवं मुख्य अतिथि राजकुमार जी जीनगर उपस्थित रहे। उन्होंने मंडल को आत्मनिर्भर बनाने, संगठन की कार्यशैली को सुदृढ़ करने तथा निकाय चुनाव में टीमों के गठन एवं उनके दायित्वों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य ने की। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति एवं मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा निकाय चुनाव की तैयारी का आव्हान किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

अंत में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बद्री नारायण जी पुरोहित ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में गणेशलाल व्यास, कैलाश जी पारीक, सुशील व्यास, जिला IT संयोजक श्री सुशील आचार्य, जिला मंत्री तरुण स्वामी मंडल पदाधिकारी ओम सुथार, कमल किशोर आचार्य, चंदा गहलोत, मालचंद सुथार, मुरलीधर दैया, विष्णु दत्त छंगाणी, रमेश कुमार आचार्य, जितेंद्र व्यास, अनादि पारीक, गोपाल दास जोशी, खेमेंद्र जीनगर, लोकेश सोनगरा, चंद्र प्रकाश खत्री अनिरुद्ध आचार्य, निखिल आचार्य, रंजना आचार्य, निशा पारीक, उमर कंवर सहित मंडल एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में फिटनेस लवर्स के लिए बड़ी सौगात : ‘रोमिनस’ जल्द लॉन्च करेगा नई ‘हेल्दी प्रोटीन पिज़्ज़ा रेंज’

बीकानेर। अब पिज़्ज़ा लवर्स को अपने स्वाद और सेहत के बीच समझौता करने की बिल्कुल भी जरूरत नह…