जितेन्द्र सिंह शेखावत बने जिला फुटबॉल संघ बीकानेर के अध्यक्ष, रहमत अली सचिव निर्वाचित

Description of image

बीकानेर, 9 अगस्त 2026। जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर की साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2026–30 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

 

श्री जितेन्द्र सिंह शेखावत को जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर का अध्यक्ष तथा श्री रहमत अली को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर श्री दीवान सिंह, श्री अमीन खां एवं श्री दीपेन्द्र सिंह मोहिल निर्वाचित हुए। श्री शिव शंकर बोहरा को कोषाध्यक्ष तथा श्री सोहन सिंह भाटी, श्री उमेश सिंह शेखावत एवं श्री मोहम्मद अकरम को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया।

 

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री रघुवीर सिंह, श्री सवाई सिंह, श्री सलीम अहमद, श्री शोकत अली एवं श्री अब्दुल रशीद निर्वाचित घोषित किए गए।

 

निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी श्री गिरीश कुमार दुबे एवं सहायक चुनाव अधिकारी श्री शकील अहमद की देखरेख में संपन्न हुई। राजस्थान फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक श्री दिलीप सिंह शेखावत, स्पोर्ट्स काउंसिल पर्यवेक्षक श्री गजानंद शर्मा तथा बीकानेर ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

 

इस अवसर पर संघ के संरक्षक श्री मेघ सिंह राठौड़, पूर्व खिलाड़ी श्री देवी सिंह राजवी एवं श्री रणवीर सिंह राजवी, पूर्व अध्यक्ष श्री भरत कुमार पुरोहित, फुटबॉल कोच श्री भीम सिंह भाटी, पूर्व सचिव श्री अरविंद सिंह राठौड़, श्री मदन खरखौदिया सहित फुटबॉल जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

 

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2030 तक रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं सचिव श्री रहमत अली ने कहा कि जिला फुटबॉल संघ की प्राथमिकता बीकानेर जिले में फुटबॉल के विकास को गति देना, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अधिक अवसर उपलब्ध करवाना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना रहेगा।

 

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में बीकानेर जिले में फुटबॉल को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

40.17 ग्राम अवैध अफीम जब्त, तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो भी जब्त

  बीकानेर, 9 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे व…