राष्ट्रीय अस्मिता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है तिरंगा- केवलिया

Description of image

बीकानेर, 10 अगस्त। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से सोमवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली में शामिल अकादमी कार्मिकों व युवाओं ने आमजन को अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीन रंग व अशोक चक्र हमें साहस, बलिदान, सत्य, शांति, समृद्धि व निरंतर प्रगतिशीलता का संदेश देते हैं। तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान की याद दिलाता है। प्रत्येक भारतीय के लिए तिरंगे का सम्मान करना पुनीत कर्त्तव्य है।

रैली में डाॅ. महेश सहारण, श्रीनिवास थानवी, सुरेश व्यास, अंजली टाक, सृष्टि मारू, कानसिंह, मनोज मोदी, रामगोपाल मारू, रवीना जाट, वेदिका जाट, अनुराधा पाठक, अर्चना पारीक, रेणु पारीक, शशि सुथार, मुस्कान स्वामी, राधेश्याम कुम्हार, ऋषभ जाट, प्रहलाद सुथार, योगेश स्वामी आदि शामिल हुए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान के तहत उद्यान विभाग द्वारा 15 हजार उद्यानिकी फल वृक्ष का पौधारोपण

बीकानेर, 10 अगस्त। ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत उद्य…