भाजपा “रानी बाजार मंडल” आत्मनिर्भर मंडल अवधारणा को साकार करने के लिए संगठनात्मक मासिक बैठक हुई संपन्न ।

Description of image

बीकानेर,आज भारतीय जनता पार्टी “रानी बाजार मंडल” के द्वारा दिनांक-10/8/2026 को “सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज” के सामने डॉ. श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी की स्मृति स्थल के प्रांगण में आत्मनिर्भर मंडल अवधारणा को सकार करने के लिए संगठनात्मक मासिक बैठक रखी गई,बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी द्वारा की गई,बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल जी शर्मा उपस्थित रहे, उन्होंने संगठन को आत्मनिर्भर मंडल के रूप में विकसित करने,व आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए विशेष बिंदुओं पर चर्चा कि,हमारे मंडल के मार्गदर्शक बीकानेर “उपमहापौर” साहब व जिला महामंत्री राजेंद्र जी पंवार ने संत शिरोमणि रविदास जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार करने के लिए मंडल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष कार्यभार सौंपा, हमारे जिले के उपाध्यक्ष भूपेंद्र जी शर्मा ने अहवान किया कि भव्य तिरंगा यात्रा वाहन रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़े,एवं जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह जी सोलंकी ने सभी पार्षद प्रत्याशियों को इन सभी आयोजनों में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करवाने हेतु विशेष जोर दिया,बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी द्वारा बड़ी कुशलता और प्रभावशीलता के साथ किया गया, बैठक के समापन पर हमारे भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता दिलीप पुरी जी के द्वारा मंडल के सभी देवतुल्य व गणमान्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद बोधित किया, इस मुख्य बैठक में उपस्थित मंडल महामंत्री जसवंत सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, राजेश पंडित, घेवरचंद पवार, मंत्री ओमप्रकाश खत्री, सुरेश छिम्पा, शक्ति केंद्र संयोजक- सुमेश शर्मा, राजेंद्र बंजारा,कांतिप्रिया अहूजा,शिवरतन आचार्य, एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शंशाक गंगल,सुब्रत पांडेय,योगेश वालिया,अतुल शर्मा,सुरेश शर्मा, बाबूलाल उपाध्याय, सीताराम जांगिड़, जयेश शर्मा,मनीष भोजक,गोपाल राम मारू,भवानी शंकर,गिरधारी सिंह,मनोहर खिचड़,निशांत गौड़,किशन लाल, जितेश गहलोत,पार्षद पुनीत शर्मा, मंडल कि मातृशक्ति संतोष शर्मा, रंजनी मेहता,उमा शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, पुष्पा गुप्ता,आदि उपस्थित रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान के तहत उद्यान विभाग द्वारा 15 हजार उद्यानिकी फल वृक्ष का पौधारोपण

बीकानेर, 10 अगस्त। ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत उद्य…