
बीकानेर, 10 अगस्त 2026। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियार एवं अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जामसर थाना क्षेत्र से एक टोपीदार बंदूक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश, आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा, आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री विनोद कुमार मीणा, आईपीएस एवं श्री दानवीर सिंह, आईपीएस के निकट सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जामसर थानाधिकारी श्री दलीप कुमार, पु.नि. के नेतृत्व में टीम का गठन कर अवैध हथियारों के संबंध में आसूचना संकलित की गई। आसूचना के आधार पर दिनांक 09 अगस्त 2026 को दबिश देकर एक टोपीदार बंदूक बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने मामले में आरोपी सुरसंत पुत्र श्री हरूदाराम बावरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बदरा, पुलिस थाना जामसर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। प्रकरण की तफ्तीश श्री नवल सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस थाना जामसर द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से हथियार के संबंध में गहनता से पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम
श्री दलीप कुमार, पु.नि., थानाधिकारी जामसर
श्री रामकेश, सउनि
श्री कुलदीप सिंह, एचसी 262
श्री दिलावर, कानि. 475
श्री खेताराम, कानि. 1281
पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है।