
बीकानेर, 10 अगस्त। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस थाना नोखा ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 913 ग्राम डोडा पोस्त चूरा एवं 53.7 ग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बंशीदीप मीणा आरपीएस एवं वृताधिकारी नोखा श्री सुदर्शन सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा श्री गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों रामकिशन विश्नोई एवं जेठूसिंह को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 913 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त चूरा तथा 53.7 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले में अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना जसरासर श्री राकेश स्वामी द्वारा किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
1. रामकिशन पुत्र श्री तख्तराम, जाति विश्नोई, उम्र 35 वर्ष, निवासी पदरोलिया, बास रासी, थाना नोखा, जिला बीकानेर।
2. जेठूसिंह पुत्र श्री गुमानसिंह, जाति राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी अमरसर, थाना सारूण्डा, जिला चूरू।
जब्ती
– 913 ग्राम डोडा पोस्त चूरा
– 53.7 ग्राम अफीम
– घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल
गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम
1. श्री गोविन्द सिंह चारण, थानाधिकारी, पुलिस थाना नोखा
2. श्री रामेश्वरलाल विश्नोई, हेड कांस्टेबल
3. श्री रामेश्वरलाल हड़वा, हेड कांस्टेबल
4. श्री अक्षय कुमार, हेड कांस्टेबल
5. श्री मनोज, कांस्टेबल
6. श्री तेजाराम, कांस्टेबल
7. श्री गणेश गुर्जर, कांस्टेबल
8. श्री कृष्ण कुमार, कांस्टेबल
9. श्री बलवीर, कांस्टेबल