पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता परीक्षा-2025

Description of image

 

बीकानेर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रेंज स्तर पर पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 03 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल, बीकानेर में किया जा रहा है।

 

आज 10 अगस्त 2026 को राजस्थान के विभिन्न जिलों से कुल 352 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 292 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 60 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

 

परीक्षा का आयोजन श्री ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस दौरान श्री प्रह्लाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सीबी), राजस्थान, जयपुर (सदस्य) तथा श्री मृदुल कच्छावा, जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर (सदस्य) सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान के तहत उद्यान विभाग द्वारा 15 हजार उद्यानिकी फल वृक्ष का पौधारोपण

बीकानेर, 10 अगस्त। ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत उद्य…