
बीकानेर। बदलती जीवनशैली के दौर में लोग अब स्वाद के साथ बेहतर पोषण और संतुलित खान-पान को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए रोमिनस पिज्जा एंड बर्गर की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई और खास पहल ‘न्यूट्री क्रस्ट’ रेंज को मीडियाकर्मियाें के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने न्यूट्री क्रस्ट की खासियतों, इसमें इस्तेमाल होने वाली पौष्टिक सामग्री और इसे तैयार करने के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
निदेशक विजय चौधरी, पीआरओ शक्ति सिंह ने कहा कि बेहतर खान-पान का मतलब स्वाद से समझौता करना नहीं है। न्यूट्री क्रस्ट को स्वादिष्ट, भरपूर और संतोषजनक अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि आज की पीढ़ी सुविधा और बेहतरीन स्वाद के साथ अपने स्वास्थ्य, फिटनेस और बेहतर जीवनशैली को लेकर भी जागरूक है। ऐसे में पसंदीदा भोजन और बेहतर खान-पान में से किसी एक को चुनने की जरूरत क्यों हो—इसी सोच के साथ रोमिनस न्यूट्री क्रस्ट तैयार की गई है। उन्हाेंने बताया कि अभी देश के 9 राज्याें के 38 शहराें में 88 स्टाेर है।
बतौर अतिथि माैजूद अमित शर्मा एवं आशीष अग्रवाल ने कहा कि सजग खान-पान किसी सजा की तरह महसूस नहीं होना चाहिए। न्यूट्री क्रस्ट उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जो पिज्जा के स्वाद का आनंद लेने के साथ अपनी बेहतर जीवनशैली और फिटनेस लक्ष्यों का भी ध्यान रखना चाहते हैं। न्यूट्री क्रस्ट को गेहूं के आटे, ओट्स के आटे, बेसन, चिया सीड्स, पंपकिन सीड्स, अलसी के बीज और इसबगोल के मिश्रण से तैयार किया गया है। इसके स्वाद और खुशबू को बेहतर बनाने के लिए अजवाइन, ऑरेगैनो, बेसिल और कसूरी मेथी जैसे हर्ब्स का विशेष मिश्रण इस्तेमाल किया गया है।
साबुत अनाज, दालों और पोषक बीजों का मिश्रण पिज्जा बेस को बेहतर पोषण विकल्प बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। प्राकृतिक अनाज और बीजों से मिलने वाला आहार फाइबर बेहतर जीवनशैली और वेलनेस को सपोर्ट करता है।
उन्होंने कहा, “यह कोई समझौता नहीं, बल्कि एक अपग्रेड है।” रोमिनस का उद्देश्य ग्राहकों के खान-पान के अनुभव को लगातार नए और अभिनव तरीके से प्रस्तुत करना है। न्यूट्री क्रस्ट के माध्यम से पारंपरिक भारतीय पौष्टिक सामग्री को आधुनिक और वैश्विक पिज्जा फ्लेवर के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है।