नराकास (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति) के तत्वावधान में हिन्दी भाषा ज्ञान लिखित प्रतियोगिता आयोजित

Description of image

 

अध्यक्ष नराकास एवं मंडल रेल प्रबंधक (बीकानेर) के मार्गदर्शन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), के तत्वावधान में 12 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी), बीकानेर में राजभाषा एवं हिन्दी भाषा ज्ञान लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता लिखित एवं बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर आयोजित की गई, जिसमें केंद्र सरकार के 17 कार्यालयों एवं उपक्रमों के कुल 39 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

प्रतियोगिता का शुभारंभ एनआरसीसी के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पूनिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे स्वयं हिन्दी में कार्य करने पर गौरव का अनुभव करते हैं तथा केंद्र के वैज्ञानिक एवं कार्मिक भी अधिकाधिक हिन्दी का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनआरसीसी में राजभाषा संबंधी गतिविधियां वर्षभर आयोजित की जाती हैं।

 

नराकास के सचिव एवं राजभाषा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि नगर स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों से प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

एनआरसीसी के नोडल अधिकारी राजभाषा डॉ. राकेश रंजन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं नराकास सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू पुलिस ने हीरा चोरी करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गैंग का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करत…