डॉ डी कुमार ने किया विद्यार्थियों से संवाद,कृषि नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का किया आह्वान

Description of image

 

बीकानेर,12 अगस्त। काजरी के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ डी कुमार ने कृषि विद्यार्थियों से खेती में नवाचार करने व रोजगार देने वाले बनने की दिशा में आगे आने का आव्हान किया है। डॉ कुमार ने बुधवार को एसकेआरएयू के आईएबीएम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि कृषि समृद्धि के नए द्वार खोल सकती है लेकिन कृषि विद्यार्थियों को नवाचार करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अपने अध्ययन के दौरान विद्यार्थी स्थानीय फसलों, वर्तमान आवश्यकताओं को समझते हुए ज्ञान अर्जित करें,कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन प्रसंस्करण आदि के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन की दिशा में भी युवा कृषक और विद्यार्थियों के पास व्यापक अवसर है।उन्होंने जमीन की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने में तकनीक का उपयोग सीखने और किसानों तक इस जानकारी को पहुंचाने के लिए कृषि विद्यार्थियों से सक्रिय सहयोग का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कृषि की चुनौतियां वैश्विक है। इसे समझते हुए बेहतर तरीके से कार्य किया जा सकता है। डॉ ए के शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर डॉ सुजीत कुमार, डॉ अमिता शर्मा सहित आईएबीएम के विद्यार्थी उपस्थित रहे।‌

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू पुलिस ने हीरा चोरी करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गैंग का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करत…