
बीकानेर। पुलिस थाना नापासर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शेरैरा गांव में दो बंद मकानों में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। कार्रवाई से क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है।
बंद मकानों के ताले तोड़कर की थी चोरी
राज्य में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी और नकबजनी की वारदातों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी वृत्त गंगाशहर श्री हिमांशु शर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नापासर सुश्री कविता पुनिया पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की गई।
दिनांक 12 मार्च 2026 को परिवादी श्री दीनदयाल पुत्र श्री मानाराम सारस्वत निवासी शेरैरा, नापासर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके एवं उसके भाई भागीरथ के सूने मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण, 3 मोबाइल फोन एवं 23,500 रुपये नकद चोरी कर लिए।
इस संबंध में थाना नापासर में प्रकरण संख्या 42/2026, धारा 305(A), 351(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस
थानाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी किया गया माल बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
डालाराम पुत्र श्री तिलोक राम, जाति मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, शेरैरा, पुलिस थाना नापासर, जिला बीकानेर।
आरोपी से प्रकरण के संबंध में अनुसंधान जारी है तथा चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम
सुश्री कविता पुनिया, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना नापासर
श्री मूलाराम, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना नापासर
श्री भीमचन्द, हेड कांस्टेबल 55, पुलिस थाना नापासर
श्री रामनिवास, कांस्टेबल 1018, पुलिस थाना नापासर
श्री सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल 2019, पुलिस थाना नापासर
श्री गोरखाराम, कांस्टेबल 1646, पुलिस थाना नापासर