नापासर पुलिस ने दुकानों में चोरी की वारदात का किया त्वरित खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। पुलिस थाना नापासर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कस्बा नापासर में दुकानों के ताले तोड़कर की गई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई 100 प्रतिशत नगदी एवं माल-मशरूका बरामद कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

राज्य में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी तथा नकबजनी की वारदातों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी वृत्त गंगाशहर श्री हिमांशु शर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नापासर सुश्री कविता पुनिया पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई की।

दिनांक 01 अगस्त 2026 को परिवादी श्री ललित गहलोत एवं श्री गजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी श्रीराम मिष्ठान भंडार एवं सब्जी की दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर नगदी एवं मिठाई के डिब्बे चोरी कर ले गए।

इस संबंध में थाना नापासर में प्रकरण संख्या 155 दिनांक 01.08.2026, धारा 305(A), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों एवं विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया गया। आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद चोरी की गई 100 प्रतिशत नगदी एवं माल-मशरूका बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

खुमाराम पुत्र श्री धर्माराम, उम्र 26 वर्ष, जाति जाट, निवासी भोमियाजी मंदिर के पास, साधासर, पुलिस थाना जसरासर, जिला बीकानेर।

आरोपी से प्रकरण के संबंध में अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम

सुश्री कविता पुनिया, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना नापासर

श्री लिखमदास, हेड कांस्टेबल 70, पुलिस थाना नापासर

श्री गोरखाराम, कांस्टेबल 1646, पुलिस थाना नापासर

श्री सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल 2019, पुलिस थाना नापासर

श्री ओमप्रकाश, कांस्टेबल 857

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू पुलिस ने हीरा चोरी करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गैंग का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करत…