एक साल से फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

Description of image

 

पुलिस थाना शेरुणा ने एक अन्य प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब एक वर्ष से फरार चल रहे स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं विभिन्न अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देश एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त श्रीडूंगरगढ़ श्री निकेत कुमार पारीक आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी शेरुणा श्री भीमचन्द पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई।

टीम ने जासूसर बस स्टैंड से स्थायी गिरफ्तारी वारंटी भगवान सिंह पुत्र नरपत सिंह, जाति राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी जासूसर, पुलिस थाना शेरुणा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम

श्री भीमचन्द, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना शेरुणा

श्री विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल 184, पुलिस थाना शेरुणा

श्री प्रेमलाल, कांस्टेबल 881, पुलिस थाना शेरुणा

श्री गुलाम नबी, कांस्टेबल 1988, पुलिस थाना शेरुणा

विशेष भूमिका: श्री मुकेश, कांस्टेबल 387, पुलिस थाना शेरुणा, जिला बीकानेर।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू पुलिस ने हीरा चोरी करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गैंग का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करत…