
बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरा चोरी करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बज्जू बाजार में एक दुकान से चोरी किए गए परिधान/पोशाक एवं अन्य माल-मशरूका बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से दो वाहन भी जब्त किए गए हैं।
भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुनियोजित तरीके से करते थे वारदात
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त कोलायत श्री संग्रामसिंह आरपीएस के सुपरविजन में चोरी एवं नकबजनी की वारदातों का त्वरित खुलासा करने एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
इन्हीं निर्देशों की पालना में थानाधिकारी बज्जू श्री चन्द्रजीत सिंह भाटी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में श्री नेमाराम सहायक उप निरीक्षक मय टीम ने दिनांक 09 अगस्त 2026 को बज्जू बाजार में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को चोरी किए गए परिधान/पोशाक सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बारां जिले की मोनिया जाति से संबंधित हैं तथा राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में गैंग के रूप में घूमते रहते हैं। आरोपी बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर सुनियोजित एवं संगठित तरीके से चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल-मशरूका बरामद करने के साथ ही दो वाहन जब्त किए हैं।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी मुज्जिम पप्पू के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, मारपीट, हत्या एवं आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल नौ आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।
आरोपी मुज्जिम कोहिरू एवं सन्नी के विरुद्ध चोरी का एक-एक प्रकरण, मुज्जिमा शराफत के विरुद्ध चोरी एवं नकबजनी के दो प्रकरण, मुज्जिम राहुल के विरुद्ध चोरी का एक प्रकरण तथा मुज्जिमा मुन्नी के विरुद्ध चोरी एवं नकबजनी के चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि आरोपी एक गैंग एवं संगठित गिरोह के रूप में सुनियोजित तरीके से आपराधिक षड्यंत्र रचकर चोरी एवं नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों एवं गिरोह से जुड़े सदस्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. शराफत पत्नी राजू, उम्र 40 वर्ष, जाति मोनिया, निवासी पंजुड़ा, पुलिस थाना अटरू, जिला बारां।
2. मुन्नी बाई पत्नी मुकुट, उम्र 40 वर्ष, जाति मोनिया, निवासी बम्बोनिया कलां, पुलिस थाना अन्ता, जिला बारां।
3. पप्पू उर्फ तोलाराम पुत्र तोलाराम, उम्र 40 वर्ष, जाति मोनिया, निवासी पुलिस लाइन के पास तलावड़ा, पुलिस थाना कोतवाली, जिला बारां।
4. सन्नी पुत्र राजेन्द्र, उम्र 21 वर्ष, जाति मोनिया, निवासी पुलिस लाइन के पास तलावड़ा, पुलिस थाना कोतवाली, जिला बारां।
5. कोहिरू पुत्र पप्पू, उम्र 19 वर्ष, जाति मोनिया, निवासी पुलिस लाइन तलावड़ा, पुलिस थाना कोतवाली, जिला बारां।
6. राहुल पुत्र रमेशचन्द्र, उम्र 23 वर्ष, जाति मोनिया, निवासी बम्बोनिया कलां, पुलिस थाना अन्ता, जिला बारां।
पुलिस टीम
1. श्री नेमाराम, सहायक उप निरीक्षक
2. श्रीमती संतोष, महिला हेड कांस्टेबल
3. श्री रामकुमार, कांस्टेबल
4. श्री सुरेश बाघेला, कांस्टेबल