आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ SBI गंगाशहर रोड शाखा का नया परिसर

Description of image

बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की गंगाशहर रोड शाखा, बीकानेर के नवीन एवं अत्याधुनिक परिसर का भव्य उद्घाटन मंगलवार को गरिमामय समारोह में हुआ। मुख्य अतिथि श्री कुमार रोहित, महाप्रबंधक, जयपुर सर्किल (नेटवर्क-3) ने फीता काटकर तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर नए परिसर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री सौम्य रंजन साहू, उप महाप्रबंधक, बीकानेर मॉड्यूल, श्री अभिषेक माथुर, सहायक महाप्रबंधक, बीकानेर साउथ (RBO-2) तथा शाखा प्रबंधक श्री संतोष दान चारण सहित प्रशासनिक कार्यालय, बीकानेर मॉड्यूल एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में बैंक ग्राहक भी शामिल हुए।

नवीन परिसर को ग्राहकों की सुविधा एवं आधुनिक बैंकिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। शाखा में पूर्णतः वातानुकूलित एवं विशाल बैंकिंग हॉल के साथ 24×7 ई-कॉर्नर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ई-कॉर्नर में पासबुक प्रिंटर, एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन (ADWM) तथा YONO हेल्पडेस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम एवं सुविधाजनक व्यवस्था की गई है। शाखा में डिजिटल बैंकिंग को विशेष प्राथमिकता देते हुए ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का बेहतर अनुभव प्रदान करने पर जोर दिया गया है।

समारोह के दौरान बैंक के निष्ठावान रिटेल एवं SME ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को बैंक की डिजिटल सेवाओं एवं आधुनिक सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में शाखा प्रबंधक श्री संतोष दान चारण ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

शाखा संपर्क: 9116516627

ई-मेल: sbi.03401@sbi.co.in

पता: भारतीय स्टेट बैंक, गंगाशहर रोड शाखा, बीकानेर – 334001

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

बीकानेर। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकाने…