विधानसभा सत्र के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

Description of image

 

​बीकानेर, 19 अगस्त। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के छठे सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और विशेष उल्लेख का समय पर जवाब भिजवाने के लिए जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने एक आदेश जारी कर कलेक्ट्रेट के कार्यालय के कमरा नंबर 5 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। ​आदेशानुसार नियंत्रण कक्ष विधानसभा के छठे सत्र के शुरू होने की तिथि 20 अगस्त से लगातार कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष सत्र काल तक सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0151-2226031 है।

नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रश्नों का एक अलग रजिस्टर संधारित किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में रोजाना सुबह 10ः30 बजे शाखावार प्राप्त और निस्तारित प्रश्नों की अद्यतन स्थिति से प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

बीकानेर। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकाने…