सोलर प्लांट से 35 हजार मीटर डीसी केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। पुलिस थाना लूणकरणसर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांट से करीब 35 हजार मीटर डीसी केबल चोरी की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा चोरी की गई केबल एवं अन्य सामग्री की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2026 को परिवादी फरसाराम निवासी सुरनाणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके प्लांट से 16 जुलाई को 11 हजार मीटर, 9 अगस्त को 8 हजार मीटर, 13 अगस्त को 10 हजार मीटर तथा 24 अगस्त को 6 हजार मीटर, कुल 35 हजार मीटर डीसी केबल चोरी हो गई। मामले में मुकदमा नंबर 252/2026 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने पूर्व में वांछित नकबजनों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वारदात को ट्रेस करते हुए आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई के दौरान अर्जुन पुत्र कालूराम नायक (29), रामरतन पुत्र शिवराम नायक (25) तथा पुखराज पुत्र रामूराम नायक (20) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से चोरी की गई केबल एवं अन्य सामग्री की बरामदगी तथा वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी लूणकरणसर रणवीर सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में एएसआई नरेन्द्र सिंह एवं पुलिस टीम ने की।

पुलिस टीम: एएसआई नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जयराज 1078, रामकुमार 1300, बाबूलाल 1110, वीरेन्द्र काले 1366, राजूराम 336 एवं राकेश कुमार 1095।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नोखा फायरिंग व जानलेवा हमले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना नोखा ने ग्राम केड़ली में 14 जून 2026 की रात हुई फायरिंग एवं जान…