देशनोक चुनाव में कांग्रेस स्टिकर लगी बाइक से 49 पव्वे बरामद होने का दावा, शराब को लेकर मचा सियासी घमासान

Description of image

 

देशनोक। 7 सितंबर – देशनोक नगर पालिका चुनाव के बीच देशनोक में कथित रूप से मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब के इस्तेमाल को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार देर रात देशनोक की ओरण भूमि क्षेत्र में एक बाइक को रोककर उसकी जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शराब की बोतलें मिलीं। मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच की गई।

 

सामने आई तस्वीरों में बाइक पर कांग्रेस पार्टी के चुनावी झंडे एवं प्रचार सामग्री लगी हुई दिखाई दे रही है, जबकि बाइक के साथ रखे कट्टों में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें नजर आ रही हैं। सूचना के आधार पर 49 पव्वो सहित अन्य बोतलों की बरामदगी की गई है ।

 

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से देशनोक के विभिन्न वार्डों में कथित रूप से शराब एवं धनराशि के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। नागरिकों के अनुसार, कांग्रेस के झंडे एवं स्टिकर लगे कुछ वाहनों के माध्यम से शराब पहुंचाए जाने की गतिविधियां देखी गई हैं।

 

हालांकि, शराब की बरामदगी अथवा उसके चुनाव में वितरण के संबंध में अंतिम तथ्य जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होंगे, लेकिन कांग्रेस के चुनावी प्रचार से जुड़ी सामग्री लगी बाइक से इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने की तस्वीरों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि शराब कहां से लाई गई, किसके द्वारा लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और मतदाताओं के मत को शराब अथवा धन के माध्यम से प्रभावित करने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। देशनोक की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में करेगी।

 

स्थानीय लोगो ने कहा की देशनोक की जनता सब देख रही है और लोकतंत्र की पवित्रता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

देशनोक पालिका चुनाव में शराब पर दोहरी कार्रवाई, क्रेटा से 249 पव्वे-12 बोतलें तो बाइक से 49 पव्वे बरामद

  देशनोक/बीकानेर, 8 सितम्बर। देशनोक नगरपालिका चुनाव के बीच शराब के कथित परिवहन और वित…