
बीकानेर, 18 सितंबर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत जामसर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब चार वर्षों से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है।
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बलवंत लाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लूणकरणसर श्री रणवीर सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में जामसर थानाधिकारी श्री रवि कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी संजय कुमार पुत्र सहरिराम, जाति बिश्नोई, उम्र 39 वर्ष, निवासी कुचौर अगुणी, थाना जसरासर, जिला बीकानेर प्रकरण संख्या 141, दिनांक 22.09.2022, धारा 8/15, 25 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शेरुणा में एक स्थायी वारंट एवं एक कुर्की वारंट भी लंबे समय से लंबित था।
आरोपी की तलाश के लिए गठित पुलिस टीम ने अपने स्तर पर आसूचना संकलित करते हुए 17 सितंबर 2026 को आरोपी संजय कुमार को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी से प्रकरण के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।
विशेष भूमिका: कार्रवाई में कांस्टेबल रामनिवास नंबर 1394 की विशेष भूमिका रही।
पुलिस टीम:
1. रवि कुमार, थानाधिकारी पुलिस थाना जामसर
2. बलवीर कांस्टेबल नंबर 926
3. रामनिवास कांस्टेबल नंबर 1394
4. सुनील कुमार कांस्टेबल नंबर 1105