आरपीएफ के 42वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण, स्वच्छता, योग एवं मानव सेवा कार्यक्रम आयोजित

Description of image

बीकानेर, 20 सितंबर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीकानेर आरपीएफ द्वारा विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के तहत बैरक परिसर में पौधारोपण, साफ-सफाई एवं योगाभ्यास किया गया, वहीं मानव सेवा के उद्देश्य से अपना घर आश्रम पहुंचकर प्रभुओं की सेवा की गई।

 

महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर श्री ज्योति कुमार सतीजा एवं DSC श्री बी.पी. कुशवाहा के निर्देशन में आरपीएफ थाना बीकानेर के निरीक्षक सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में आरपीएफ जवानों ने बैरक परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा जवानों ने योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

 

इसी क्रम में आरपीएफ टीम द्वारा अपना घर आश्रम पहुंचकर प्रभुओं की सेवा की गई। इस दौरान आश्रम में रहने वाले प्रभुओं को मिठाई, बिस्कुट एवं केले वितरित किए गए तथा जवानों ने उनके साथ समय बिताकर मानव सेवा का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में ASI नंदलाल, ASI जय सिंह, प्रेम सिंह, हेड कांस्टेबल घासीराम, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल सुरेश, राजेंद्र, प्रीति, अनीता, संदीप एवं कुलदीप सहित आरपीएफ के अन्य जवानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

आरपीएफ के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली एवं मानव सेवा का संदेश दिया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बाबा रामदेव जी के भव्य जागरण में गूंजे भक्ति के स्वर, जयकारों से गूंजा श्रीराम मंदिर प्रांगण

बीकानेर, 21 सितंबर। पवनपुरी सेक्टर नंबर तीन स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में जागरूक युवा मं…