11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

Description of image

बीकानेर, 19 सितंबर।आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली, निदेशालय आयुर्वेद विभाग, राजस्थान, अजमेर तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इसी क्रम में लक्की मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेणुबाला स्वामी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजू शर्मा द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व तथा रजस्वला स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया।

 

वहीं शालाक्य तंत्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी पंडित द्वारा विद्यालय के 50 विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को आंखों की उचित देखभाल, नेत्र स्वास्थ्य एवं आंखों से संबंधित समस्याओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

 

महाविद्यालय में संहिता एवं सिद्धांत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर वैद्य रेखा दाधीच एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विमला ढाका के मार्गदर्शन में “बेहतर भविष्य के लिए आयुर्वेद” विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपनी जानकारी एवं समझ का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आयुर्वेद, स्वास्थ्य जागरूकता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति रुचि और समझ विकसित करना रहा।

 

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेश कुमार सैनी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार पारीक सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम भी घोषित किए गए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिला कलेक्टर ने सेवा सेतु अभियान के तहत कोलायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

बीकानेर, 19 सितंबर। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत कोल…