
बीकानेर,19 सितम्बर।स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों और विद्यावाचस्पति शोधार्थियों ने शनिवार को बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड और उरमूल डेयरी सयंत्र का औद्योगिक भ्रमण किया। औद्योगिक भ्रमण प्रभारी सहायक आचार्य विवेक व्यास ने बताया कि 95 विद्यार्थियों ने भ्रमण करवाया गया, इस दौरान विद्यार्थियों ने खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, उत्पादन गुणवत्ता नियत्रण विधियों, आपूर्ति श्रंखला प्रबंधन के साथ उत्पादन और विपणन के महत्वपूर्ण प्रायोगिक पहलू सीखे। संस्थान के निदेशक डॉ. विजय प्रकाश ने औद्योगिक भ्रमण को विद्यार्थियों के प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए उपयोगी बताया।
बीकाजी में विपणन और विक्रय में उर्मिला चौधरी , उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण में सौरभ ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारिया दी। वहीं उरमूल डेयरी संयंत्र में विद्यार्थियों को दुग्ध संग्रह, प्रसंस्करण, उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग, प्रयोगशाला जांच और भण्डारण से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।