
बीकानेर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 358 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी गंगाशहर प्रहलाद राय आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में गंगाशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गंगाशहर थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में 30 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने घड़सीसर रोड, गंगाशहर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मुकेश पुत्र ओमप्रकाश, जाति विश्नोई, उम्र 26 वर्ष, निवासी आदर्श विद्या मंदिर के पीछे, घड़सीसर रोड, गंगाशहर, बीकानेर को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 358 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर अनुसंधान जारी रखा है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
1. गणेश कुमार विश्नोई, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना गंगाशहर
2. पवन कुमार, उपनिरीक्षक, थाना गंगाशहर
3. रमेश कुमार, कांस्टेबल 1785, थाना गंगाशहर
4. मुखराम, कांस्टेबल 1149, थाना गंगाशहर
5. लक्ष्मण, कांस्टेबल 427, थाना गंगाशहर
कार्रवाई में जिला DST टीम बीकानेर की भी विशेष भूमिका रही।
पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।