मीडिया सम्मान के साथ युवाओं के भविष्य की नई पहल, ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन’ से खेल को करियर से जोड़ने का संकल्प

Description of image

बीकानेर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गंगाशहर स्थित टी.एम. ऑडिटोरियम में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन (DSF) की ओर से पत्रकार, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को सम्मानित करने के साथ युवाओं को खेल, कौशल और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में नई पहल की घोषणा की गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विमर्शानंद महाराज का सान्निध्य रहा। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, एमजीएसयू रजिस्ट्रार यशपाल आहूजा, जिला शिक्षा अधिकारी राम गोपाल शर्मा, उपमहापौर पंकज गहलोत, समाजसेवी महावीर रांका, अभिनेता युधिष्ठर सिंह भाटी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

 

समारोह में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, फोटो पत्रकारों, सोशल मीडिया एवं कंटेंट क्रिएटर्स को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही बीकानेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

 

खेल को सिर्फ मैदान नहीं, करियर का रास्ता बनाने की पहल

 

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसे महज सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रखा गया। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने युवाओं को खेल के माध्यम से भविष्य और रोजगार की संभावनाओं से जोड़ने की अपनी आगामी पहल “मिशन प्ले टू प्रोफेशन—खेल से करियर तक” की घोषणा की।

 

फाउंडेशन के निदेशक उमाशंकर लिम्बा ने कहा कि मीडिया समाज तक सकारात्मक सोच, जागरूकता और बदलाव का संदेश पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी तरह खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

 

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं को केवल खेल के मैदान तक लाना नहीं, बल्कि खेल के माध्यम से उनके भविष्य की संभावनाओं को तलाशना और उन्हें करियर के नए रास्तों से जोड़ना है।

 

फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि “मिशन प्ले टू प्रोफेशन–खेल से करियर तक” के तहत खिलाड़ियों और युवाओं को खेल से जुड़े विभिन्न रोजगार एवं करियर विकल्पों की जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत कोचिंग, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, रेफरी, स्पोर्ट्स मीडिया सहित खेल से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं से युवाओं को परिचित कराया जाएगा। इस पहल का विशेष कार्यक्रम 20 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

 

नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर भी फोकस

 

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से खेल एवं फिटनेस के साथ नशामुक्ति जागरूकता, युवा सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

गांधी जयंती पर आयोजित समारोह में यही संदेश प्रमुखता से सामने आया कि समाज को सकारात्मक दिशा देने में मीडिया की आवाज और युवाओं की ऊर्जा दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मान समारोह के माध्यम से मीडिया के योगदान को प्रोत्साहित करने के साथ खेल को युवाओं के लिए बेहतर भविष्य और करियर निर्माण का माध्यम बनाने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से मुख्य अतिथि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सम्मानित अतिथियों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाली पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मनुस्मृति पर दो दिवसीय राष्ट्रीय विद्वत विचार गोष्ठी कल से, देशभर के विद्वान करेंगे समर्थन-विरोध के विभिन्न पहलुओं पर मंथन

बीकानेर, 2 अक्टूबर 2026। आर्ष न्यास एवं वैदिक शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 3 एवं 4…